फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में टुक्पा वैली उत्सव 10 से

सार

सांगला में 10 से 12 अक्तूबर तक पारंपरिक टुक्पा वैली उत्सव आयोजित किया जाएगा। एसडीएम अमित कल्थाइक ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के गठन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम ने तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। सांगला में 10 से 12 अक्तूबर तक पारंपरिक टुक्पा वैली उत्सव मनाया जाएगा। मिनी खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले में कई गतिविधियां आयोजित होंगी। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम अमित कल्थाइक ने आंबेडकर भवन में वीरवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायतों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य, होटल एसोसिएशन के सदस्य, परियोजनाओं के अधिकारी, युवक मंडल, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया कि इस साल टुक्पा वैली उत्सव का आयोजन सांगला के मिनी खेल स्टेडियम में होगा। उत्सव के संचालन, सजावट प्रदर्शनियां, विद्युत, पेयजल, कानून व्यवस्था, स्वागत, पुरस्कार, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रबंधक के लिए कमेटी का गठन अगली बैठक किया जाएगा। इस बैठक में तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, प्रधान रक्छम सुशील नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, प्रधान सांगला देवसांकी नेगी, प्रधान कामरू इंदु लक्ष्मी नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेश नेगी, किशोरी नेगी, दीप कुमार नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें