फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन को सौंपी दी ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन आनी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। दी आउटर सिराज ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन आनी की बैठक पूर्व प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मंदीप चौहान को यूनियन का प्रधान चुना गया। जबकि, चेतन चौहान को चेयरमैन बनाया गया। गोली चौहान को उपप्रधान, शेर सिंह को महासचिव और नागेंद्र कंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ललित शर्मा को आनी और सुशील चौहान को खेगसू का अड्डा इंचार्ज बनाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्रक यूनियन ने हाल ही में एसडीएम को महामारी के संकट में मदद के तौर पर 50 हजार रुपये की धनराशि भेंट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें