फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आग की भेंट चढ़ा टरू नरेल मंदिर

विज्ञापन
रामपुर के नोगवैली स्थित टरू नरेल मंदिर में रविवार को लगी आग। संवाद
विज्ञापन
नोगवैली के बाहली में भड़की आग, देवता की मूर्ति जलकर राख
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास, तेज हवा के कारण सारे प्रयास अधूरे
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली के बाहली में लाखों की लागत से निर्मित टरू नरेल मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। यह घटना रविवार दोपहर के समय घटी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सनेई गांव के किसी भू स्वामी ने सुबह अपने खेत में झाड़ियों को जलाने के मकसद से आग लगाई। हालांकि, आग को बुझा दिया गया था, लेकिन हवा चलने से आग दोबारा भड़क गई और टरू नरेल के मंदिर को चपेट में ले लिया। मंदिर समिति के सदस्य गुरजीत हुडन ने ग्रामीणों और परशुराम मंदिर समिति को इस घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मंदिर को बचाने के सारे प्रयास अधूरे रह गए। लकड़ी और चादर की छत से निर्मित मंदिर पर करीब 10 लाख की राशि परशुराम मंदिर समिति ने खर्च की थी। मंदिर के अंदर देवता की मूर्ति पूरी तरह जल कर राख हो गई। परशुराम मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने आग की घटना का जायजा लिया और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। समिति ने पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य पर करीब 10 लाख की लागत आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें