रिकांगपिओ। रिकांगपिओ। रिकांगपिओ बाजार क्षेत्र में बुधवार को तिरंगे की लाइटें लगाई जाएंगी। इसके चलते रिकांगपिओ बाजार क्षेत्र में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आठ घंटे के लिए की जाएगी। बिजली बोर्ड ने इस बिजली कटौती का अनुरोध किया है। रिकांगपिओ बाजार फीडर पर काम किया जाएगा। इसके चलते रिकांगपिओ बाजार में एचडीएफसी बैंक तक बिजली नहीं रहेगी। हालांकि, आईटीबीपी रोड मार्केट प्रभावित नहीं होगा। रिकांगपिओ चौक से कल्पा की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित दुकानें भी इस कटौती से बाहर रहेंगी। उपायुक्त कार्यालय और आसपास के कार्यालयों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहेगी। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। संवाद