रिकांगपिओ कॉलेज में जनजातीय उत्सव के दौरान छात्र और छात्राएं विभिन्न प्रकार मॉडल का प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को भारत के विख्यात जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म शताब्दी जनजातीय उत्सव के रूप में मनाई गई। महाविद्यालय में साहित्य क्लब, रोवर एंड रेंजर्स यूनिट ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जनजातीय वेशभूषा, संस्कृति, हस्तकला उपकरण, रोजाना उपयोग की जनजातीय वस्तुएं, खेतीबाड़ी और बागवानी संबंधी उपकरण, खाद्य सामग्री, अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स, जनजातीय आभूषण, शाॅल, टोपी, दोडू, ऊनी वस्त्र, औषधीय तेल और जड़ी-बूटियां इत्यादि वस्तुओं की एक प्रदर्शनी लगाई गई। मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. उत्तम चंद चौहान ने इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्राध्यापकों के साथ उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडल और अन्य जनजातीय वस्तुओं का अवलोकन किया।