फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरीक्षण टीम ने किया संस्कृत महाविद्यालय का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश की सत्र 2023- 24 की सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट के सत्यापन के लिए रैंकिंग टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल कीं और कॉलेज प्रशासन को अपने सुझाव भी दिए। निरीक्षण टीम के अध्यक्ष सरस्वतीनगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान की अगुवाई में टीम ने कॉलेज के आधारभूत ढांचे सहित यहां आयोजित की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा और अन्य स्टाफ सदस्यों ने टीम का औपचारिक स्वागत किया। निरीक्षण टीम के अध्यक्ष सरस्वती नगर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीपी. चौहान, उपाध्यक्ष डॉ. ललिता रावत प्राचार्या सीमा महाविद्यालय रोहड़ू , डॉ. राय सिंह नेगी, डॉ. अनिल चौहान और डॉ. मोनिका रैना की टीम ने महाविद्यालय की शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, क्लब एवं सोसायटी की गतिविधियों, छात्रों एवं संकाय सदस्यों की उपलब्धियों का आंकलन कर उनसे जुड़े साक्ष्यों की जांच की। निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय के संबंध में अपने सुझाव को भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. सतीश कुमार, प्रो. उषा शर्मा, दयानंद शर्मा, विवेक जगटा, संजीव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें