फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला फेंसिंग टीम के चयन को रत्नाड़ी में ट्रायल 13 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। जिला शिमला फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन 13 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए सुबह नौ बजे ग्रीनवुड हाउस स्कूल, रत्नाड़ी (कोटखाई) में चयन ट्रायल आयोजित होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुश वर्मा ने बताया कि ट्रायल में जिला शिमला के सभी इच्छुक फेंसिंग खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान नवीन आजाद और रजत तकनीकी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित टीम 15 नवंबर को ऊना जिला के मैरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेगी। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और समय पर रत्नाड़ी पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें