फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में अंडर-17 वॉलीबाल शिमला टीम के लिए हुए ट्रायल

विज्ञापन
दत्तनगर में रविवार को खिलाडिय़ों ने  राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए दिए ट्रायल। स्रोत :
विज्ञापन
75 लड़के और 35 लड़कियों ने बहाया पसीना, 12 खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दत्तनगर में रविवार को जिला शिमला अंडर-17 वॉलीबाल टीम के लिए छात्र और छात्रा वर्ग के ट्रायल हुए। ट्रायल में 75 लड़कों और 35 लड़कियों ने खूब पसीना बहाया। ट्रायल में 12 खिलाड़ियाें का जिला स्तर की टीम के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियाें में अर्नव, कृष, आकाश, रोनित, वंश, सूर्यांश, वंश, सौरव, अमन, अनुज और सुजल शामिल हैं। ये खिलाड़ी मंडी जिले के संधोल में 26 से 28 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह ट्रायल जिला शिमला वॉलीबाल संघ के सचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डीएफओ रामपुर गुर हर्ष सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कुलदीप सिंह ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दत्तात्रेय वॉलीबाल अकादमी की ओर से खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने की पहल की सराहना की। चयन प्रकिया विनोज नेगी, विकास कंवर, हितेश ठाकुर, चेतन शर्मा, प्रतीक शर्मा सहित अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें