फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू की पार्षद अंबिका भ्रांटा का हुआ निधन

विज्ञापन
नगर परिषद रोहड़ू की पार्षद अँबिका भ्रांटा का हुआ निधन, फाईल फोटा
विज्ञापन
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-2 की पार्षद अंबिका भ्रांटा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। पार्षद के निधन पर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अंबिका भ्रांटा अपने सरल, सौम्य, मिलनसार और दृढ़ व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थी। वह सदैव जनहित के लिए समर्पित रहीं और समाज के प्रत्येक वर्ग की बात को मजबूती से रखने में अग्रणी थीं। नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान उन्होंने निरंतर जन समस्याओं को उठाया। उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें