फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को किय गुमराह फिर हुआ ट्रामा सेटर का दुसरी बार शिलान्यास : भाजपा

विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा महोत्सव  में भाग लेने वाले  राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के तीन छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू) : राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति के लिए दोबारा ट्रामा सेंटर कोटखाई का शिलान्यास किया गया। शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को इसके लिए गुमराह किया है। एक योजना का दो बार शिलान्यास से जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी कोटखाई नावर मंडल के अध्यक्ष सुंदर डोगरा और जुब्बल मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा ने वीरवार को कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने 2021 में ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया था। अब दोबारा कांग्रेस के विधायक व प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को ट्रामा सेंटर का दोबारा शिलान्यास करने के लिए गलत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री ने चार जनवरी 2025 को ट्रामा सेंटर का दोबारा शिलान्यास किया, जिससे जन भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व बागवानी मंत्री स्व. नरेंद्र बरागटा के प्रयासों से कोटखाई क्षेत्र को ट्रामा सेंटर देने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए लगभग पांच करोड़ की धनराशि पहली किस्त के रूप में स्वीकृत हुई। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए दूसरी किस्त लगभग 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दी है। कोटखाई में ट्रामा सेंटर की स्वीकृति के बाद कांग्रेसी नेताओं ने इस संस्थान को ड्रामा सेंटर कह कर उपहास उड़ाया। अब कांग्रेसी नेताओं ने दूसरी बार ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करके ड्रामा रचा। मीनाक्षी मांटा ने कहा कि स्व. नरेंद्र बरागटा ने ऊपरी शिमला के लोगों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की दृष्टि से यह संस्थान कोटखाई में खोलने का महत्वपूर्ण कार्य किया था।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव  में भाग लेने वाले  राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के तीन छात्र

राष्ट्रीय युवा महोत्सव  में भाग लेने वाले  राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के तीन छात्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें