फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : शिखा

विज्ञापन
काजा में उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस की आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करती कार्यकारी अतिरिक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काजा (लाहौल-स्पीति)। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा के प्रांगण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद पुलिस जवानों की की ओर से मार्चपास्ट की सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्चपास्ट सलामी के बाद मुख्य अतिथि की ओर से संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होेंने इस समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, बीएमओ बृजेश शर्मा, बीडीओ अंशुल, एसएचओ जगदीश चंद, एसआई आईटीबीपी गंगेश कुमार और नायब तहसीलदार मोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें