कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री जेबीएलके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन के नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन की बारीकियां सीखीं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण की शुरुआत 22 दिसंबर को ठियोग स्थित डी एक्सोटिका क्रेस्ट से हुई। इसके बाद 23 दिसंबर को विद्यार्थियों ने नारकंडा के होटल रणवीर पैलेस में होटल उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त की। बुधवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने द मोरल हाउस में रिसेप्शन और फ्रंट ऑफिस विभाग के संचालन की जानकारी प्राप्त की।