रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंचोती में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रीतम सिंह राठौर, जगोठी पंचायत उपप्रधान यशपाल राठौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान के साथ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष संघेल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इनमें अनीरा, नीरुता, पारूल, संध्या, नीलकंठ, राधिका, ममता, पियूष और वैष्णवी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा आरुषि, वर्षा, नीतिक, मनीषा कुमारी, आरती, विनीत, हिमांशु, स्वाति, पायल, सौनिका, आरुषि वर्षा, महक ठाकुर, प्रत्युश, स्वाति, महक, ममता, दिव्या, वर्षा, अनीशा ठाकुर, हर्षिता और औनिक घेजटा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रभा ठाकुर, डा. आगर दास, आईडी बनोल्टा, प्रमोद, अजय नेगी, अनुराधा ठाकुर, मूरत सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।