फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
निर्भया मॉडल क्लस्टर के अंतर्गत छौहारा ब्लाॅक में आयो​जित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेनी वाली
विज्ञापन
निर्भया मॉडल क्लस्टर के अंतर्गत छौहारा में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। छौहारा में निर्भया मॉडल क्लस्टर के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 ग्राम संगठनों की महिलाओं ने भाग लिया। मिशन एग्जीक्यूटिव कुशाल नेगी ने महिलाओं को वार्षिक कार्य योजना और बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुशाल नेगी ने कहा कि कलस्टर स्तरीय फेडरेशन (सीएलएफ) आने वाले समय में सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त संस्था के रूप में उभरेगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनकी आजीविका में सुधार होगा। सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जेंडर कैंपेन 4.0 के अंतर्गत सीएलएफ स्तर पर जागरूकता शिविर भी लगाया गया, जिसमें लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें