रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के चलते शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में महिला कर्मचारियों के लिए दूसरी रिहर्सल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) धर्मेश रामोत्रा ने की। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाता पहचान, सीलिंग प्रक्रिया और चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई।