राेहड़ू मंडल में शुरू हुआ वन मित्रों का प्रशिक्षण शिविर
शिविर में वन्य प्राणी की सुरक्षा व वनों की सुरक्षा करने की दी जाएगी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वन मंडल रोहड़ू में वन मित्रों का प्रशिक्षण शिविर वीरवार से शुरू गया। यह शिविर एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें वन मंडल अधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी वन मित्रों को वनों की रक्षा के लिए तैयार करेंगे। शिविर के दौरान वन मित्रों को वन अग्नि प्रबंधन, विभागीय कार्यप्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, विभिन्न पौधरोपण कार्यक्रमों और वन प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। वन संरक्षण वन्य जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल से वन मित्रों को लैस किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फील्ड में ले जाकर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। वन मंडल अधिकारी रोहड़ू रवि शंकर शर्मा ने बताया कि वन मित्रों का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया गया है। शिविर के दौरान वन्य प्राणी की सुरक्षा, वनों की सुरक्षा, वनों में पेड़ों की प्रजातियों का पहचानने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। वन मित्र फील्ड में वन रक्षकों की सहायता करेंगे।