फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में रोजगार मेला, सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव का हुआ आयोजन। स्रोत : कॉलेज प्रशासन - फोटो : credit
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, बीवॉक विभाग के संयुक्त सौजन्य से मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उप प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेना चाहिए। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. राजेश नेगी ने डायरेक्टर एमएल साहनी एवं हेड एचआर राजीव नायर का स्वागत किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में जो विद्यार्थी लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू पास करेगा, उन विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर दिए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन आईटी, डिजाइनिंग टेलीकॉलर, अकाउंट्स, ग्राफिक्स एनीमेशन, केबिन क्रू, ब्यूटिशन, बैंक रिलेशन ऑफिसर, हेल्थ केयर और स्टोर एग्जीक्यूटिव आदि प्लेसमेंट क्षेत्र रहेंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय के बीकॉम, बीवॉक, बीसीए, बीएससी, बीए, पीजीडीसीए, स्नातकोतर और क्लस्टर के अन्य कॉलेजों के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निदेशक एमएल साहनी और एचआर राजीव नायर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें इंटरव्यू की स्किल एवं पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के बारे में बताया की किस तरह से किसी भी नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू भी लिया गया। इस मौके पर डॉ. आशा गर्ग, डॉ. अनुराधा कनैन, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. ईश्वर नेगी और डॉ. योजना ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें