नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा में यूको आरसेटी मशोबरा की ओर से 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक अचार, पापड़ और मसाला पाउडर का प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 50 साल होनी चाहिए। स्वयं सहायता समूह का सदस्य, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, बीपीएल कार्ड धारक, लो इनकम सर्टिफिकेट धारक अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित से होना जरूरी हो। समूह की महिलाओं के बच्चे भी इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार 7807785885, 7018443399 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।