फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं ने छितकुल का किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
बुशहर बीएड संस्थान नोगली के प्रशिक्षुओं ने किया छितकुल का शैक्षणिक भ्रमण। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने पर्यटन स्थल छितकुल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति की सुंदरता को करीब से समझने के साथ-साथ क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का भी अध्ययन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अध्यापकों और सहायक आचार्य ने भी प्राकृतिक छटा का अवलोकन किया और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान जल विद्युत परियोजनाओं का भी दौरा किया और उनसे संबंधित जानकारी जुटाई। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा और प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने प्रशिक्षुओं और आचार्य वर्ग को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. राकेश ठाकुर, प्रो. ललित कायथ और प्रो. नवनीत चौहान भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें