फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिवाड़ी में प्रशिक्षु छात्रों को एड्स को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में नेशनल एड्स कण्ट्रोल कैंपेन के अंतर्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)। राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों को एड्स और इसके बचाव को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में आनी नागरिक अस्पताल के हेल्थ एजुकेटर गोपी चंद शर्मा, मनसा राम, आशा वर्कर लक्ष्मी और देव कुमारी ने छात्राओं को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे आसपास रहने वाले लोगों को भी एड्स को लेकर जागरूक करें। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने छात्रों को इस उपलक्ष्य पर संबोधित करते हुए जीवन में सकारात्मक रवैये के साथ चलने की बात कही और एड्स पर दी गई जानकारी को अमल में लाने की बात कही। साथ में उन्होंने प्रशिक्षु छात्रों को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में संस्थान के समन्वयक डॉ. निशु चौहान ने सभा में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और छात्रों से आग्रह किया कि वे एड्स को लेकर दी गई जानकारी सभी से साझा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें