फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रेया मिस फ्रेशर और ओमकार के सिर सजा मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
बुशहर बी.एड संस्थान नोगली के कलना में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम किन्नौर की सांस्कृतिक का पेश क
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज में फ्रेशर वेलकम पार्टी, प्रशिक्षुओं ने रैंप वाॅक, टैलेंट राउंड में बिखेरे जलवे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना ) में फ्रेशर वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्रों ने आगाज-2025 नाम से नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रबंधन समिति की सदस्या सतरूपा मेहता विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि आगाज-2025 फ्रेशर वेलकम पार्टी में सभी वरिष्ठ प्रशिक्षु छात्रों ने नए छात्रों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्न आधारित राउंड से मिस एवं मिस्टर प्रेशर 2024-25 का चयन भी किया गया। इसमें श्रेया मेहता को मिस फ्रेशर और ओमकार गौतम को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त पूजा और विनीत शर्मा दोनों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में किन्नौरी नाटी, पहाड़ी नाटी से छात्र-छात्राओं ने समां बांधा। संस्थान के अध्यक्ष ने अपनी घोषणा में कहा कि जो हाल ही में दूसरे सत्र 23 -25 के छात्र पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें 5000 प्रत्येक को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. राकेश ठाकुर के साथ श्वेता और शिक्षा ने किया। प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा और निदेशक निर्मला आनंद ने शिक्षक वर्ग, छात्रों सहित कर्मचारियों को कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता, प्रो. वर्षा ठाकुर, प्रो. ममता नेगी, प्रो. राकेश ठाकुर, प्रो. ललित कायथ, प्रो. तपस्या शर्मा, प्रो. नवनीत चौहान, प्रो. किरण बाला शर्मा, प्रो. नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, पूर्ण चंद और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।

बुशहर बी.एड संस्थान नोगली के कलना में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम किन्नौर की सांस्कृतिक का पेश क

बुशहर बी.एड संस्थान नोगली के कलना में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम किन्नौर की सांस्कृतिक का पेश क

बुशहर बी.एड संस्थान नोगली के कलना में फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम किन्नौर की सांस्कृतिक का पेश क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें