फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेशन एंड डिग्री कॉलेज नोगली, बालना, रामपुर बुशहर में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने विद्यार्थियों के लिए आपदा जागरूकता एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आपदा से निपटने के गुर सीखे। विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में सजग रहने, स्वयं की सुरक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की सहायता करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के निरीक्षक प्रवीण भाटिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय दल ने विद्यार्थियों को आपदाओं से निपटने के प्राथमिक उपायों और तकनीकों की जानकारी दी। संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने एनडीआरएफ के निरीक्षक प्रवीण भाटिया सहित 14 सदस्यीय दल का संस्थान की ओर से आभार जताया। कार्यक्रम में सेवा भारती की समस्त टीम की भी सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें