फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सारी कैंची से बराल तक वनवे रहेगा चार दिन ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
. हर जगह सहयोग के लिए तैयार रहेंगे पुलिस के जवान
विज्ञापन

. शांत अनुष्ठान को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शांत महायज्ञ अनुष्ठान को लेकन उपमंडल प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपमंडल प्रशासन जुब्बल और पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वहीं, प्रशासन ने झड़ग गांव और साथ लगते गांवों के आसपास करीब 1500 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। प्लान के अनुसार सारी कैंची से बराल के पास तक वनवे ट्रैफिक रहेगा। नावर-टिक्कर-शील और घाट-बराल-झड़ग मार्ग पर अरशाटा कैंची पार्किंग तक वाहनों की दोनों ओर से आवाजाही रहेगी। जुब्बल-संतोषीनगर-कायना- शीलघाट-बराल-झड़ग मार्ग, दोची-चींवा-मगावटा-मंटोल-शीलघाट-बराल-झड़ग मार्ग पर दोनों ओर से आने वाले वाहन सारी कैंची से आगे वनवे रहेंगे। अनुष्ठान के तीनों दिन पटसारी से सारी कैंची तक दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रहेगी। ऊपर की ओर जाने वाले वाहनों की वापसी गांव बराल-बलासन संपर्क सड़क से होकर वाया चेबड़ी-पटसारी होगी। इसके अलावा वापसी के लिए झड़ग-शगून चेवड़ी संपर्क सड़क भी विकल्प रहेगी। लोग वाया शील घाट होते हुए भी जा सकते हैं। बलासन-पटसारी मार्ग को भी यातायात व्यवस्था के लिए पटसारी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वनवे किया गया है। यहां से वाहन केवल वापस ही लौट सकेंगे। ऊपर की ओर जाने वाले लोगों को चेबड़ी के लिए बलासन की ओर सारी कैंची होकर वाया झड़ग जाना पड़ेगा। नावर टिक्कर, खड़ापत्थर, जुब्बल और दोची से वाया शीलघाट आने वाले मार्ग बराल गांव तक वाहनों की आवाजाही के लिए दो तरफा खुले रहेंगे। गांव चेबड़ी-तंदाली-पौधार-मेंहदली सड़क केवल छोटे वाहनों के लिए खुली रहेगी। गांव बलासन-बटोली-बराल सड़क पर केवल आपातकालीन स्थिति में छोटे वाहनों के लिए की इस्तेमाल किया जाएगा। डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि अनुष्ठान में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
इन स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे वाहन
जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने कहा कि नकराड़ी गांव के पास पंचायत घर और स्कूल मैदान में 150 वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। कलाला मैदान झड़ग में 400 छोटे वाहन खड़े किए जा सकेंगे। अरशाटा कैंची पर 100 छोटे वाहन, बराल गांव में स्कूल और पंचायत घर के पास करीब 400 छोटे वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। झड़ग-चेबड़ी संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे करीब 100 छोटे वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा नकराड़ी पंचायत घर से खलटू नाला के बीच सड़क के किनारे 100 छोटे वाहन खड़े हो सकते हैं। शीलघाट में सड़क के किनारे 200 छोटे वाहनों को पार्क किया जा सकता है। सड़क संकरी होने के कारण सारी कैंची से गांव नकराडीं, झड़ग बाजार और आसपास मुख्य सड़क पर वाहनों को पार्क करने पर प्रतिबंधित रहेगा। पटसारी से झड़ग-बराल और घोड़कू कैंची से बलासन मार्ग पर टिपर आदी बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसडीएम ने लोगों से आग्रह किया कि यातायात के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प नंबर
आपात स्थिति में लोग पुलिस सहायता-112, 01781-252010, 88947-28025, 88947- 28010, उपमंडल अधिकारी जुब्बल से 94188-00800 और दमकल के लिए 101, एंबुलेंस के लिए 108 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें