फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत सड़क पर यातायात बहाल, बस सेवाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाया कोठी बस सेवा शुरू होने से रघुपुर क्षेत्र के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जलोड़ी जोत क्षेत्र में चार दिन पहले हुई डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी के बाद सड़क पर बंद पड़ा यातायात पूरी तरह बहाल हो गया है। अचानक हुई बर्फबारी के चलते इस महत्वपूर्ण सड़क पर आवाजाही ठप हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जलोड़ी जोत में करीब डेढ़ फीट ताजा बर्फ पड़ी थी। इस कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई थी। सड़क खुलने के साथ ही कुल्लू से आनी को जोड़ने वाली बस सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं। वाया कोठी और वाया खनाग दोनों सड़कों पर बसों की आवाजाही बहाल हो चुकी है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से वाया कोठी बस सेवा शुरू होने से रघुपुर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि यह मार्ग उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें