फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशाडा कैंची-सुंडा सड़क की दयनीय हालत से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
पशाडा कैंची-सुंडा सडक़ से उखड़ी टारिंग, यात्री रोजाना झेल रहे दिक्कतें। संवाद
विज्ञापन
. चार दशक पूर्व बनी सड़क पर वाहन चलाना बना जोखिमों भरा
विज्ञापन

. सड़क से उखड़ी टारिंग, हादसों का बढ़ा अंदेशा
.10 पंचायतों के हजारों ग्रामीण रोजाना झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर की 10 पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली पशाडा कैंची-सुंडा सड़क की हालत बेहद खराब है। चार दशक पहले बनी इस सड़क की टारिंग पूरी तरह से उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढों की भरमार है, जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। पशाडा कैंची से सुंडा तक करीब आठ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। वहीं, लोक निर्माण विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में खासा रोष है। इस सड़क की दयनीय हालत के चलते वाहन चलाना जोखिमभरा बना हुआ है। लंबे समय से सड़क को दुरुस्त करने की क्षेत्र के लोग मांग उठाते आ रहे हैं। इस सड़क से रोजाना हजारों ग्रामीण छोटे-बड़े वाहनों से सफर करते हैं। यह सड़क विकास खंड की रामपुर की डंसा, लालसा, धारगौरा, मशनू, शिंगला, कूहल, देवठी, रचोली, किन्नू और गोपालपुर पंचायत के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाती है। सड़क पर कई जगह ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के ग्रामीण अमित मेहता, राज, दुर्गा सिंह, ईश्वर सिंह, पवन, अजय कुमार, अनीता, सुजाता, सुषमा, रूपा, लता, रोशनी देवी, सपना और मीना ने कहा कि हजारों ग्रामीणों सहित किसानों-बागवानों की नकदी फसलें इसी सड़क से मंडी पहुंचती हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र में हर वर्ष सेब की करीब एक लाख पेटियां इसी सड़क से निकाली जाती हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क के ब्लैक स्पॉट और तंग स्थानों पर पैरापिट और रेलिंग लगाई जाए। साथ ही गड्ढों को भरा जाए।

पशाडा कैंची-सुंडा सडक़ से उखड़ी टारिंग, यात्री रोजाना झेल रहे दिक्कतें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें