फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब यातायात व्यवस्था से जल्द मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की तुनन और पोशना पंचायत में वर्षों से यातायात की समस्या विकराल बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में स्कूली बच्चों और राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस जल्द समस्या का स्थायी समाधान तलाशेगी और क्षेत्र में एक नया ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर शहर के साथ लगते जगातखाना, ब्रौ और चाटी क्षेत्र में रोजाना क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र की तुनन, खरगा, सरघा, कुशवा और सरपारा पंचायतों के सैकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को सड़क के दोनों ओर पार्क किया जा रहा है। इसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। रामपुर शहर में सड़क के एक ओर ही वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है, जबकि साथ लगते कुल्लू जिले के इन क्षेत्रों में बेतरतीब तरीके से वाहनों को सड़क किनारे पार्क किया जा रहा है। सैकड़ों स्कूली बच्चों और कर्मचारियों का भी इसी मार्ग से आना-जाना होता है। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा होने पर लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन और पुलिस वर्षों से ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के प्रयास तो कर रही है, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है। क्षेत्र के नेसू राम विमल, धर्म सेन, अनिल, मोहर सिंह, सुरेंद्र चौहान, ओपी ठाकुर सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि पूर्व में प्रशासन ने सड़क के एक ओर ही वाहनों को पार्क करने के निर्देश दिए थे। जल्द क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें