ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को रखें दुरुस्त
नारकंडा में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में हुई चर्चा
सेब सीजन के दौरान व्यवस्था पर रखें नजर : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में वीरवार को रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर एसडीएम ने पुलिस और विभिन्न अधिकारियों को कुमारसैन, किंगल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए।
इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों के वाहनों के लिए जरूरी गाइडलाइंस के बारे में भी बताया गया। सेब सीजन के दौरान नारकंडा में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले ट्रकों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग स्थल सहित रामपुर-शिमला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीओ मृकना देवी, प्रधान थानाधार अमर सिंह नलवा, राज कंवल, प्रधान सिंहल, हरीश भ्रौटा, प्रधान जार, प्रधान आरती निर्मोही, प्रधान बड़ागांव प्रधान योद्धराज ठाकुर, प्रधान कोटगढ़ प्रधान कैलाश चंद, प्रधान जरोल प्रधान सुशीला श्याम, प्रधान बनाहर भूपराम, प्रधान शिवान प्रधान गुड्डी देवी, उपप्रधान भरेड़ी उपप्रधान देवराज भी उपस्थित थे।