फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी भूस्खलन वाले क्षेत्र में 12 घंटे वाहनों की आवाजाही रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। निगुलसरी भूस्खलन वाले क्षेत्र में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने यह फैसला सड़क की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया। उपायुक्त किन्नौर की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार यह सड़क शुक्रवार शाम 6:00 बजे से लेकर 13 सितंबर सुबह 6:00 बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद रही। यह कदम यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया, क्योंकि भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें