फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्कीबा में महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। स्कीबा में मिशन शक्ति के तहत 10 दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया गया। समापन अवसर पर अधिवक्ता दीपक नेगी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि बेटियां केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं। उन्हें शिक्षा, समान अवसर और सम्मान देकर ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। लोगों से आह्वान किया गया कि वे बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव समाप्त कर, समानता और जागरुकता को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान सुजाता, बाल विकास अधिकारी कल्पा सुभद्रा कुमारी, जिला मिशन संयोजक ईश्वर भगती, संरक्षण अधिकारी मीरा देवी तथा जेंडर स्पेशलिस्ट माला भगती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें