फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उरनी में एनएच पांच पर रात 8 से सुबह आठ तक ही चल सकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बेली ब्रिज को हटाने और नया पुल लगाने के लिए प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन वाहनों और यात्री बसों को प्रतिबंध से छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उरनी ढांक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर 10 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए यातायात को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय क्षतिग्रस्त बेली ब्रिज को हटाने और नया पुल लगाने के लिए लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

यातायात 10 अगस्त तक या पुल का काम पूरा होने तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहनों को उरनी के वैकल्पिक मार्ग से मोड़ा जाएगा। यह कदम सहायक अभियंता, एनएच उपमंडल, एचपीपीडब्ल्यूडी, निगुलसरी से मिली सूचना के बाद उठाया गया है। नए बनाए जा रहे बेली ब्रिज के बचे हुए हिस्से को नदी के दाहिने किनारे से लगाया जाना है। इस कार्य में भारी मशीनरी का उपयोग होगा, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो जाएगी। यह स्थिति सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है और यातायात को बाधित कर सकती है। वैकल्पिक मार्ग की चौड़ाई सीमित है। इसलिए भारी मोटर वाहनों और ट्रकों को केवल सुबह 8 से पहले और रात 8 बजे के बाद ही गुजरने की अनुमति मिलेगी। सार्वजनिक परिवहन वाहनों और यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, हालांकि, उन्हें पुलिस के यातायात नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडल मजिस्ट्रेट, निचार और पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। आवश्यकतानुसार छूट या अस्थायी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य जनता की सुविधा, सुरक्षा और यातायात का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित करना है। डायवर्जन बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें