कल्पा में देर रात को जश्न मनाते पर्यटक। संवाद
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों ने कड़ाके की ठंड के बीच देर रात तक नववर्ष का जश्न मनाया। देशभर से पहुंचे पर्यटकों ने अपने होटल और होमस्टे परिसरों में देर रात तक नाच गाना किया। किन्नौर के कल्पा, सांगला, पूह, छीतकुल में देशभर से पर्यटक नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। नए साल के जश्न के चलते होटल और होमस्टे पूरी तरह से पैक हैं। प्रशासन के अनुसार नए साल के जश्न के लिए जिले में पर्यटकों के करीब एक हजार वाहन पहुंचे हैं। पर्यटकों ने देर रात डीजे के गानों पर डांस कर जश्न मनाया। उधर, रामपुर, आनी, नारकंडा, रोहड़ू में भी रात 12 बजे आतीशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवकों की टोलियों ने नाचगार कर देर रात तक नए साल का जश्न मनाया।