फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीएचसी कोयल में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोयल में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। कोयल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही मरीजों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। गड़ेज पंचायत के कोयल गांव में लूहरी परियोजना ने निगम पर्यावरण दायित्व के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो यूनिट शौचालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है। कार्य के लिए पंचायत प्रधान तारा सिंह कायथ ने वरिष्ठ प्रबंधक पर्यावरण संदीप ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यहां शौचालय न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। करीब पांच पंचायत के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। प्रधान की ओर से यहां ओपीडी रूम भी बनवाया गया है। प्राथमिक उपचार से संबंधित सारा सामान भी उपलब्ध करवाया गया है। व्हीलचेयर, बेड सहित अन्य सामान पर्यावरण निगम के माध्यम से उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें