फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में उपमंडल 20 सड़कें अभी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद क्षेत्र की लगभग 50 सड़कें बंद हो गई थीं। हालांकि, लगातार प्रयासों के बाद कई मार्ग बहाल कर दिए गए। अभी भी उपमंडल की करीब 20 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ठियोग–हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-705 पट्टीढांक से खड़ा पत्थर तक बर्फबारी के चलते रविवार दोपहर बाद तक बंद रहा। रविवार दोपहर बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मार्ग के खुलने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, विद्युत उप मंडल कोटखाई के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर बिजली गुल रही। अभी भी क्षेत्र में दजर्नों ट्रांसफार्मर बंद हैं। विभाग की ओर लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है । उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए विभाग की ओर से 15 मशीनें लगाई गई हैं। विभाग की टीमें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं। जल्द सभी सड़कों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें