फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जुब्बल-कोटखाई में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जुब्बल-कोटखाई में तिरंगा यात्रा में शामिल होते भाजपा कार्यकर्ता। संव
विज्ञापन
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से रहे उपस्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । जुब्बल-कोटखाई में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर उतरकर भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के जयघोष से गुम्मा और जुब्बल बाजार गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थिति रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि भारत की सेना अदम्य साहस और अपराजेय भावना की प्रतीक है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। यह यात्रा उनके सम्मान में है, जो सीमाओं पर न केवल बंदूकें थामते हैं, बल्कि पूरे देश की उम्मीदें भी उठाए रखते हैं। उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारी सेना के शौर्य को सम्मान देने और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक संकल्प है।तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, शिमला संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा, जुब्बल मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा, कोटखाई मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, नगर पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और जुब्बल-कोटखाई को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें