फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं को रैबीज से सुरक्षित रहने के दिए टिप्स

विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं को रेबीज के बारे में किया जागरूक। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड शिक्षण संस्थान नोगली में रैबीज रोकथाम को लेकर एक दिवसीय सतर्कता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशु पालन विभाग से डॉ. अनिल शर्मा टीम के साथ संस्थान में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को रैबीज से सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी बीमारी है, जो जानवरों से मुख्य रूप से कुत्ते और बिल्ली से मनुष्य के अंदर आती है। उन्होंने इस बीमारी से बचाव के बारे में वैक्सीनेशन करने को लेकर अवगत करवाया। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव राजीव शर्मा और प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज सहित सभी आचार्यों ने पशुपालन विभाग से आए मुख्य वक्ता सहित टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें