फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सिविल स्टेप संस्थान ने बीए के विद्यार्थियों के लिए यूपीएससी और राज्य पीसीएस परीक्षा की तैयारी विषय पर एक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में संस्थान के निदेशक विनय जोशी ने विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, परीक्षा पैटर्न, वैकल्पिक विषय चयन और समय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी यूपीएससी और राज्य पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बीए के दौरान ही तैयारी शुरू करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सत्र में विद्यार्थियों से इन परीक्षाओं से संबंधित कई प्रश्न पूछे। सफल रहे प्रतिभागियों के प्रेरक उदाहरण दिए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा। सीसीपीसी के सदस्य डॉ. सतीश ने जोशी का ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें