फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शरण कादल में शिव महापुराण कथा का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। शरण कादल स्थित शिव मंदिर में मंगलवार से शिव महापुराण कथा शुरू हो गई। कथा का आयोजन मंदिर कमेटी ने किया। इसमें दूरदराज से लोग शिव महापुराण को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीटू ठाकुर ने कहा कि यह मंदिर बहुत पुराना है। मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इस साल पहली बार शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। आचार्य शांडिल्य कथा का वाचन कर रहे हैं। मंदिर नीरथ से चार किलोमीटर दूर ननखड़ी सड़क मार्ग से थोड़ा दूर है। 28 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें