फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में किसान और बागवानों को दी प्राकृतिक खेती के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय ने जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर क्षमतावान फसलों के महत्व पर तीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में किसानों को ओगला, फाफरा और चौलाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविरों में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोपाल कतना, जैविक कृषि एवं प्राकृतिक खेती विभाग के डॉ. रितेश गुप्ता, परियोजना निदेशक और डॉ. राजेंद्र चौधरी, उपपरियोजना निदेशक, आत्मा कृषि विभाग रिकांगपिओ ने ग्राम पंचायत सुंगरा, चगांव और सापनी के किसानों और बागवानों को विभिन्न कृषि उत्पादन सरंक्षण व पंजीकरण पर जानकारी प्रदान की। डॉ. कतना ने कहा कि इन शिविरों में 200 से अधिक किसानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर राकेश कुमार, कांता देवी और प्यार चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें