फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्याव में स्वतंत्रता दिवस पर होगा रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा आयोजित, तैयारियों में जुटी कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
15/20 घाटी के क्याव में स्वतंत्रता दिवस पर रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। सुभाष युवक मंडल क्याव की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों में आयोजक कमेटी जुटी हुई है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्लब के अध्यक्ष यशवंत जिश्टू की अध्यक्षता में बैठक हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को रस्साकशी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन हजार रुपये इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 1500 रुपये की राशि पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी महिला मंडल के सदस्यों से आग्रह किया है कि 14 अगस्त शाम 5:00 बजे तक अपनी टीम का पंजीकरण करवाएं। इस मौके पर उपाध्यक्ष महेश, सचिव रशवीर ठनेल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राणा और स्टोर प्रभारी संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें