फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनरों ने सरकार से विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर संगठन रामपुर ने बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर संगठन इकाई रामपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को रामपुर में हुई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर चर्चा की गई। प्रीतम चौहान ने कहा कि परिवहन निगम में 20 वर्ष लगातार एक पद पर कार्य करने पर दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां बचे हुए कर्मचारियों को दी जाए। उच्च न्यायालय ने इस बारे में परिवहन निगम को आदेश भी दिया है। 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 50 और 30 प्रतिशत का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। पेंशनरों ने कहा कि 1 जनवरी 2016 के देय सभी प्रकार के भत्ते जल्द दिए जाएं। तीन प्रतिशत डीए सभी कर्मचारियों को मिल गया है, लेकिन परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिल पाया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से सभी मांग को जल्द पूरा करने की मांग। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, प्रताप वर्मा, विद्या चंद, मोती लाल नेगी, ओपी ठाकुर और ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें