फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में तीन साल बाद हुई बर्फबारी लाई बागवानों के लिए राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में करीब तीन साल बाद बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी कृषि-बागवानी के लिए काफी फायदेमंद है। किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है।बर्फबारी न होने से बागवान मायूस थे। सेब के पौधों के लिए आवश्यक चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हो रहे थे और फसल प्रभावित हो रही थी। मंगलवार रात को हुई बर्फबारी के बाद सेब के बागवानों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे किसानों-बागवानों के लिए यह बारिश-बर्फबारी किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। लंबे समय से कृषि और बागवानी पर संकट मंडरा रहा था। इस बर्फबारी ने जमीन में नमी की कमी को दूर किया है। अब क्षेत्र में किसान मटर और जौ फसल की बिजाई कर सकते हैं। सेब के पेड़ों में तौलिये बनाने का काम भी शुरू कर सकते हैं। इस बारिश से क्षेत्र के पानी के स्रोत भी रिचार्ज होंगे। बागवान विनोद शर्मा, ध्यान वर्मा, देवराज, प्रताप ठाकुर और मोहर सिंह सहित अन्य ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें