रामपुर बुशहर। बुद्धि सिंह चौहान को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा मंडल रामपुर के संयोजक की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। वहीं, नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व सहित भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान का आभार जताया है। पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा मंडल रामपुर संयोजक का नवीन दायित्व सौंपने पर बुद्धि सिंह चौहान ने कहा कि पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ संगठन को और मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।