राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के लिए चयनित हुई खेल छात्रावास जुब्बल की छात्राएं। संवाद
अंडर- 14 माइनर छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल छात्रावास रहा चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अंडर-14 माइनर छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेल छात्रावास जुब्बल चैंपियन रहा। जुब्बल की ओजस्वनी को बेस्ट शटलर के खिताब से सम्मानित गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जुब्बल खेल छात्रावास की तीन छात्राओं का चयन बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दो अन्य छात्राओं को प्रदेश टीम की सूची में रखा गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल छात्रावास जुब्बल का मुकाबला जिला ऊना की टीम के साथ हुआ। ऊना की टीम को हराकर खेल छात्रावास जुब्बल विजेता बना। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जुब्बल छात्रावास की ओजस्वनी, वंशिका और सृष्टि का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रावास से अकांक्षा, सानवी को स्टैंड बाॅय में रखा गया है। छात्रावास जुब्बल के प्रभारी एवं बैडमिंटन कोच बलवंत झौहटा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियेागिता में हिमाचल से पांच खिलाड़ियों का दल जाएगा। इसमें तीन खिलाड़ी खेल छात्रावास जुब्बल से और दो ऊना व सिरमौर जिला से चयनित हुए हैं।