फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
डीएवी स्कूल रामपुर के विजेता खिलाड़ी प्रधानाचार्य के साथ : संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के खिलाड़ियों ने डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। अंडर-14 बॉक्सिंग में पावनी शर्मा और अदिति राज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। मोक्षित सोनी, पावनी शर्मा और अदिति राज शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साथ ही बॉक्सिंग में दिव्यांशी ने कांस्य पदक, शतरंज में निकित ने रजत पदक, बालक वर्ग कराटे में कार्तिक वर्मा और मानविक कपाटिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालक कबड्डी में डीएवी रामपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा सूद ने सभी विजेताओं और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें