फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैबीज रोग से बचाव के बारे में बताया

विज्ञापन
डीएवी स्कूल में रेबीज रोग बारे विद्यार्थियों को जागरूक करते पशुपालन विभाग के अधिकारी | संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग रामपुर ने उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रैबीज बीमारी, संक्रमण, बचाव के उपाय और पशुओं के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग ने डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर, दत्तनगर, नीरसू और पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से 1,850 विद्यार्थियों को रैबीज, पशु व्यवहार, सुरक्षित पशु संपर्क और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग रामपुर के प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि रैबीज जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण और उचित सावधानी से इससे बचाव संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें