सोमवार रात को हादसा, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा थाना क्षेत्र के तरशानू कैंची के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कार चालक की तेज और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे का कारण बताया है। इस संबंध में नेरवा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
घायलों में मोटरसाइकिल सवार यासीन और उसका बेटा तौफीक शामिल हैं। कार चालक सिद्धार्थ भी इस हादसे में घायल हुआ है। यासीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे अपने बेटे तौफीक के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। तरशानू कैंची के पास एक कार अनियंत्रित होकर रूसलाह सड़क से नीचे लुढ़क गई। यह कार सीधे मोटरसाइकिल पर जा गिरी। कार को बिजमल, नेरवा निवासी सिद्धार्थ चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।