ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग थाना के अंतर्गत बुधवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुं कर घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पाल पहुंचाया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों की पहचान सुरक्षा (46), सुजाता (43) और सुभाष (38) निवासी ठियोग शामिल है। डीएसपी ठियोग लखविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।