चौपाल (रोहड़ू)।
चौपाल के चाडचढ़धार में पुलिस ने दो युवकों से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। शनिवार रात को पुलिस की टीम ने चाडचढ़धार में नाका लगाया था। इस संदेह के आधार पर शिमला जिला के चौपाल निवासी 34 वर्षीय अटर सिंह और चौपाल निवासी नेपाल मूल के 27 वर्षीय दिनेश की तलाशी ली गई। इस दौरान अटर सिंह के पास मौजूद लाल रंग के कैरी बैग से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ चौपाल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।