फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर में तीन ने लिए नामांकन वापस, चुनावी मैदान में अब 24 उम्मीदवार

विज्ञापन
रामपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह देते निर्वाचन अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
. निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न, अब जोर पकड़ेगा प्रचार
विज्ञापन

. चुनाव प्रत्याशियों को खर्चे ऑनलाइन भरने के दिए निर्देश
. नौ में से छह वार्डों से दो-दो प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर अब प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को नामांकन वापसी के बाद नगर परिषद के नौ वार्डों से कुल 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के दिन वार्ड नंबर-3, 4 और 5 से एक-एक प्रत्याशी ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी मिल गए हैं। अब चुनावी प्रचार जोर पकड़ेगा। छह वार्डों से दो-दो प्रत्याशियों की बीच सीधी टक्कर होगी। बुधवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया अपराह्न 3:00 बजे आयोजित हुई। वार्ड नंबर-तीन से साधना, वार्ड नंबर-चार से राकेश गुप्ता और वार्ड नंबर-पांच से संदीपा ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापसी के साथ ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी बांटे गए। अब नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 से दीपना नेगी, चित्र रेखा, वार्ड नंबर-2 से राज कुमारी, अश्वनी नेगी और रोहित नेगी, वार्ड नंबर-4 से ध्रुव शर्मा, शैलेश बिष्ट, करण शर्मा, गिरीश गौतम और स्वाति बंसल, वार्ड नंबर-5 से रीता बादल और नीतिका गुप्ता, वार्ड नंबर-6 से स्वीटी और उमा देवी, वार्ड नंबर-7 से गोविंद राम और सुंदर लाल, वार्ड नंबर-8 से चंद्र प्रभा और शांता, जबकि वार्ड नंबर-9 से विशेषर लाल, सुरेश गुप्ता, हरीश लक्टू व प्रताप गुप्ता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
वार्ड-चार में सबसे अधिक पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में
रामपुर शहर का दूसरा सबसे बड़ा वार्ड नंबर-चार चर्चा में बना हुआ है। यहां से पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि, बुधवार को इस वार्ड के एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। यहां से चार पुरुष और एक महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों में अधिकतम प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित, जबकि महिला उम्मीदवार भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर-9 से 4 प्रत्याशी और वार्ड नंबर-2 से 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अन्य 6 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित एक-एक प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग एप में भरें चुनावी खर्च
निर्वाचन अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस वर्ष चुनाव प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा रखने के लिए एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग एप लांच की है। प्रत्याशी इस एप के जरिये अपने रोजाना के खर्च भर पाएंगे। प्रत्याशियों को यह एप भेजी गई है। पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी 75 हजार रुपये तक का चुनावी खर्च कर पाएंगे। नामांकन वापसी के बाद अब नगर परिषद की चुनावी मैदान में 24 प्रत्याशी बचे हैं। सभी को चुनाव चिह्न वितरित किए गए हैं।

रामपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह देते निर्वाचन अधिकारी। संवाद

रामपुर में नगर परिषद चुनाव को लेकर उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह देते निर्वाचन अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें