रामपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं और अन्य। स्रोत : कॉले
रामपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता पर तीन दिवसीय कार्यशाला लगी। तीन दिवसीय कार्यशाला में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अंकिता पाठक ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरती आजाद ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में लोकेश ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में लोकेश ठाकुर ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में सोनिया ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. डॉ. राजेश नेगी बतौर मुख्य अतिथि और रामपुर थाना प्रभारी आशीष कौशल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी और सदस्य डॉ. विपिन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। आशीष कौशल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यशाला में डॉ. अजेंद्र नेगी, डॉ. कृष्ण और प्रो. रंजूबाला ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मुख्यअतिथि और थाना प्रभारी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. कुमार कृष्ण और प्रो. अंजली नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. विपिन शर्मा ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।